जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही एक और नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस नये आगामी स्मार्टफोन Samsung A13 5G को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जो इस ओर इशारा करता है कि यह जल्द बाजार में आने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन के फीचर्स भी लीक हो गये हैं। यहां हम उन सभी फीचर्स के बारे में बतायेंगे जो हमें पता चले हैं।
सबसे पहले ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग की बात करें तो इसे मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी के चार अलग-अलग मॉडल नंबर बताए गए हैं। जबकि गैलेक्सी A13 को 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च करने के की जानकारी दी गई है। फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
Samsung Galaxy A13 लीक्ड फीचर्स
इस फोन में हमें 6.48-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड़ 11 पर काम करेगा। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी मौजूद हो सकती है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में पीछे तीन कैमरे हो सकते हैं जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।
वहीं अगर इस फोन की कीमत की बात करें तो यह 249 डॉलर (करीब 18,400 रुपये) के करीब हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी A13 के पिछले लीक से पता चलता है कि डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर दिया जायेगा। और 4GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज विकल्पों में आएगा।