जयपुर। Samsung एक नये स्मार्टफोन पर काम रहा है जो कि लोकप्रिय A सीरीज का होने वाला है। खबरों के मुताबिक यह फोन Samsung Galaxy A73 होने वाला है। इस फोन के डिजाइन रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे यह पता चलता है कि फोन दिखने में कैसा होगा। बड़ी बात ये है कि कंपनी इस फोन को 108 मेगापिक्सल के बडे कैमरे से लैस करने वाली है। हालांकि सैमसंग ने इस फोन के बारे में आधिकारिक रूप से कोई भी जानाकरी नहीं दी है।
लीक्स के माध्यम से अभी ये पता चला है कि यह फोन फोन के दो कलर वेरिएंट में आने की उम्मीद है। और कंपनी इसे 2022 के मिड में लॉन्च कर सकती है। आइये जानते हैं कि लीक हुए रेंडर्स इस फोन के बारे में क्या जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy A73 का संभावित डिजाइन
लीक्स के आधार पर Technizo कॉन्सेप्ट ने इस फोन का रेंडर तैयार किया है। रेंडर देखने पर लगता है इस डिजाइन को हम पहले देख चुके हैं। क्योंकि यह डिजाइन Samsung Galaxy A72 जैसा है। पीछे की तरफ एक क्वाड-कैमरा लेआउट दिखाई दे रहा है। बगल में दाईं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिखाई देते हैं, जबकि निचले किनारे में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे दोनों मौजूद हैं। रेंडर देखने से पता चलता है कि इस फोन में हैडफोन जैक की कमी रहने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से ये निराशाजनक है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए73 को कथित तौर पर एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च किया जा सकता है और स्नैपड्रैगन 750 जी चिपसेट से लैस किया जा सकता है।