छावसरी में अनुसूचित जाति व जनजाति की बैठक का हुआ आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

गुढा गोड़जी।
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति की बैठक रविवार को छावसरी गांव में बनवारी लाल मीणा अध्यापक उदयपुरवाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पर्व सरपंच ख्यालीराम टोडी, पूर्व सरपंच रोहिताश्व टिटनवाड़, पूर्व सरपंच सुनील छावसरी, नाटास सरपंच अनिल मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गोरा, पूर्व नायब तहसीलदार शिवनाथ सिंह, पूर्व बीसीएमओ भगवान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल, पंकज नारनोलिया छात्र संघ अध्यक्ष गुढा महाविद्यालय, कमलेश बजावा, दौलत राम बजावा, सुनील मरोडिया कोच आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। समाज मे व्याप्त दुर्व्यसन को त्यागने,खर्चीली शादियों को रोको इन सभी से समाज पिछड़ता जा रहा है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाये।आदि मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सभी ने तय किया कि कल बाबा साहब की पुण्यतिथि पर गांव गांव ढाणी में बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में राजपाल नारनोलिया, प्यारेलाल, हरिराम,टोडा राम मीणा हासलसर, जितेंद्र,सत्यपाल मीणा, प्रताप सिंह, विकास लुनिया,बबलू नंगली गुजरान,प्रदीप, फूलचंद मीणा खींवासर मनोहर नारनोलिया, मनीष ,विकास, अशोक कुमार सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे। मंच संचालन अध्यापक ग्यारसीलाल जिनोलिया द्वारा किया गया।