संवाददाता सुमेर सिंह राव सीकर:- सीकर भाजपा के युवा नेता एडवोकेट रतन लाल सैनी के जन्मदिवस पर उनकी टीम के द्वारा सेवा कार्य आयोजित किए गए। जिसमें सबसे पहले युवा नेता एडवोकेट रतन लाल सैनी अपनी टीम के साथियों के साथ गोपीनाथ गौशाला सीकर पहुंचे। जहां पर उन्होंने गौशाला में गुड, चारा ,सब्जियां आदि खिलाकर गो सेवा की। इस दौरान भाजपा नेता सुधीर गुरुजी ने रतन लाल सैनी को गोपीनाथ गोशाला का दुप्पटा व फ़ोटो भेंट की। रामलखन कांवट ने बताया कि इसके बाद राधाकिशनपूरा सीकर में नई संचालित हुए स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो के बैठने के लिए कुर्सियां, सामान रखने की रैंक, और चिकित्सकीय सहायता के उपकरण भेंट किए। शाम को कच्ची बस्तियों में जरूरतमंदों को जुराब,कपड़े आदि वितरित किए गए। पूरे दिन युवा नेता को उनके शुभचिंतकों ने उनके कृषि उपज मंडी स्थित कार्यालय पर गुलदस्ते उपहार आदि भेंट कर शुभकामनाएं दी । दिनभर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की। सेवा कार्य करते समय,पार्षद रवि सैनी, पार्षद मुकेश नायक, पार्षद संजू, मण्डल अध्यक्ष विजय सैनी, मंगल चंद कुमावत,सुधीर गुरुजी,मनोहर टेलर,दिनेश दादिया, रामलखन कांवट, धीरज शर्मा,राकेश गुर्जर,कृष्ण सैनी, सतीश कुमार,राजू मिटावा,शुभम जोशी,एड. शंकर सैनी,कमल सैनी, आदि उपस्थित रहे।