Share Market : शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 126 अंक उछलकर 61,750 के पार निकला, ओएनजीसी में तेजी

New Delhi: शेयर बाजार की आज अच्छी शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 126.79 अंक बढ़कर 61,750.94 अंक पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, एनएसई निफ्टी 25.40 अंक बढ़कर 18,354.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर ग्रीन सिग्नल में और 5 शेयर ही रेड सिग्नल में कारोबार कर रहे हैं. गिरावट का सामना करने वाले स्टॉक एचडीएफसी, रिलायंस, टीसीएस, आईटीसी और नेस्लेइंड हैं। गौरतलब है कि सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा भाव में गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय बाजार के लिए यह अच्छी खबर है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में तेजी जारी रहेगी। अमेरिकी बाजार की बात करें तो डाउ जोंस 0.63%, एसएंडपी 500 0.89% और नैस्डैक 1.12% ऊपर बंद हुए। डॉलर इंडेक्स 0.53% ऊपर 106.72 पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 105 की बढ़त के साथ 61729 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 37 अंक ऊपर 18366 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. सबसे ज्यादा बढ़त ओएनजीसी, कोल इंडिया, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और दिविस लैब जैसे स्टॉक्स थे तो ग्रासिम, नेस्ले, आईटीसी, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ टॉप लूजर की लिस्ट में।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 170 अंक से ज्यादा टूट गया। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में गिरावट आई, जिनकी इंडेक्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। बीएसई सेंसेक्स 170.89 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 61,624.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह गिरकर 61,572.03 और बढ़कर 61,916.24 और इससे अधिक हो गया। निफ्टी भी 20.55 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,329.15 पर बंद हुआ।