जयपुर। महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी के खिलाफ शिवसेना, टीएसी और एनसीपी पार्टी एक साथ नजर आ सकती हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी आज मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने वाली हैं। इससे पहले ममता बनर्जी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत से भी मुलाकात की थी। इन सभी बैठकों के बाद कयास लगाये जा रहें कि महाराष्ट्र में तीनों ही पार्टियां बीजेपी के खिलाफ कमर कस रही हैं।
ममता बनर्जी का फॉर्मूला
पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री की इन बैठकों के बाद एक ही बात नजर आती है कि जो भी पार्टीयां जहां बीजेपी को हराती हुई नजर आ रहीं हैं वे उनका साथ देने वाली हैं। इससे पहले यूपी में ममता बनर्जी कह चुकी हैं कि अगर अखिलेश यादव की पार्टी यूपी में बीजेपी को हराती हुई नजर आती हैं तो वे उनका साथ देने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस से कर रहीं किनारा
ममता बनर्जी ने केंद्र में बीजेपी को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ होकर लडने की बात कही थी। इस बीच ममता ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। लेकिन इसके बाद कांग्रेस और टीएमसी के बीच दरार आ गई। पिछली बार दिल्ली दौरे पर रहीं ममता ने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की थी। ममता ने कहा था कि हर बार उनका सोनिया गांधी से मिलना जरूरी नहीं है।
हाल ही में ममता ने संसद में कांग्रेस की आगुवाई में मृद्दों को उठाने से मना कर दिया। विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन के द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में टीएमसी ने भाग लेने से मना कर दिया था।