संवाददाता सुमेर सिंह राव
झुन्झुनूं |
श्री सनमुख बालाजी धाम, देवगाॅव नूआं, में श्री अखण्ड ज्वाला विष्णु महायज्ञ का आयोजन दिनांक 5 दिसम्बर 2021 से किया जा रहा है। आयोजन भक्त शिरोमणी श्री किशोर सिंह जी महाराज के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम समिति मंत्री महेश बसावतिया ने बताया कि उक्त आयोजन श्री सनमुख बालाजी धाम विकास समिति के द्वारा किया जा रहा है। उक्त आयोजन को लेकर समिति एवं महायज्ञ कार्यकारिणी के समस्त सदस्यगण एवं भक्तगण प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए है। श्री अखण्ड ज्वाला विष्णु महायज्ञ का आयोजन दिनांक 5 दिसम्बर 2021 से 13 दिसम्बर 2021 तक किया जायेगा। कलश यात्रा 5 दिसम्बर 2021 को प्रातः 8.15 बजे महन्त मनोहरशरण जी शास्त्री (निम्बार्क रत्नद्ध श्री गोपाल जी का बड़ा मन्दिर, पलसाना (सीकर) एवं भक्त शिरोमणी श्री किशोर सिंह जी महाराज के पावन सानिध्य में ठाकुर जी मन्दिर, ढ़िगाल से यज्ञ स्थल तक आयोजित की जायेगी। 5 दिसम्बर 2021 से 13 दिसम्बर 2021 तक प्रत्येक दिन दिन में रामलीला एवं सायंकाल रासलीला एवं प्रत्येक दिन भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 13 दिसम्बर 2021 को श्री श्री 1008 खोजीद्वाराचार्य अनन्त श्री विभुषित स्वामी श्री रामरिछपालदास जी महाराज, खोजी पीठ त्रिवेणीधाम (शाहपुरा) के सानिध्य में पूर्णाहुति की जायेगी। सदगुरू महात्मय गायन श्री विकास जरी पासोरिया हरियाणा, यज्ञाचार्य याज्ञिक पं. वासुदेव जी शर्मा, वेदाचार्य बीबासर एवं रासाचार्य पं. श्री केशव जी भारद्वाज, वृन्दावन होगें।