राजस्थान के सीकर जिले से सिद्धू मूसेवाला का मर्डर का कनेक्शन

कार्यालय अतुल्य संसार

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का कनेक्शन राजस्थान के सीकर जिले से है । मर्डर की पूरी प्लानिंग सीकर में ही की गई थी | मर्डर में शामिल 6 गैंगस्टर्स में से 5 पंजाब और 1 सीकर का था । वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी सीकर की थी । SIT की टीमें राजस्थान में मामले की जांच कर रही हैं । जांच में सामने आया है कि मर्डर की प्लानिंग में सीकर के कई गैंगस्टर्स शामिल थे ।

जोधपुर , जयपुर , सीकर , चूरू , झुंझुनूं , नागौर , बीकानेर में लॉरेंस का बड़ा नेटवर्क है । लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए राजस्थान के ही कई गैंगस्टर्स से बात की थी । कई गैंगस्टर्स ने ये काम करने से मना कर दिया , लेकिन सीकर का गैंगस्टर सुभाष बराल पुराना एहसान उतारने के लिए काम करने को तैयार हो गया ।