जयपुर। सीकर में जेल से बहार आते ही एक बदमाश ने पिपराली सर्किल पर के पास एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर फायरिंग कर दी। बाईक पर दो लोग सवार होकर आये और पीछे बैठे सख्श ने फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली दोनों गोलियां दुकान के बाहर लगे शीशे में लगीं। फायरिंग करने के बाद दोनों भाग गए। जान बचाने के लिए स्टोर का मालिक टेबल के नीचे घुस गया। स्टोर मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौक पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन चालू कर दी है।
दो साल से जेल में था बंद
स्टोर मालिक ने बताया कि करीब दो साल राकेश मीणा एक लाख रूपये की फिरौती मांगने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इस घटना से पहले राकेश मीणा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गैंगंस्टर लॉलेंस विश्नोई की फोटो अपलोड की थी और साथ ही एक हथियार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। राकेश मीणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा,
आज जो कुछ भी हुआ है उसका किसी से कोई लेना-देना नहीं है। यह मेरा निजी मामला है। उन्होंने मेरा मजाक बनाने के लिए मुझ पर मुकदमा किया। फिर मैंने हाथ जोड़कर कहा कि हम मजाक कर रहे हैं। मैं अपराध से दूर था। दोनों में से कोई भी ऐसा नहीं करना चाहता था, क्योंकि परिवार को मुझसे बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन ऐसे लोगों की वजह से मामला अभी भी अधर में है. आदमी को मौका मिलना चाहिए और मैंने ऐसा कोई पाप नहीं किया है। मैंने अभी तक कुछ नहीं किया, अपराध क्या है?