सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ नसबंदी शिविर का आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
जयपुर रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में 12 महिलाओं ने नसबंदी करवाई l अस्पताल परिसर से मिली जानकारी के अनुसार बीडी के अस्पताल के डॉक्टर सहीराम की टीम द्वारा ऑपरेशन किया गए l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता की मॉनिटरिंग में शिविर संपन्न हुआ l मुरारी लाल छीपी ने कैंप में पंजीयन कार्य किया l अरविंद स्वामी ने ओटी में कार्य किया l इस दौरान इंदु रणवा, सुनीता ,नीलम ,सविता ,कविता, बबलू राठौर, संगीता कंवर, विद्या ,आदि आशाओं ने केस प्रेरित कर कैंप में मदद की l