जयपुर। अफगानिस्तान आज फिर एक बार बम धमाके से दहल उठा। उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद में एक आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। तालिबान के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को शिया मुसलमानों के बीच यह ब्लास्ट हुआ।
कुंदुज प्रांत की राजधानी कुंदुज में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी तत्काल नहीं ली गई है, लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों का अफगानिस्तान के शिया मुस्लिम अल्पसंख्यक पर हमला करने का एक लंबा इतिहास रहा है।
कुंदुज प्रांत के उप पुलिस प्रमुख दोस्त मोहम्मद ओबैदा ने कहा कि "उनमें से अधिकांश मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमला किसी आत्मघाती हमलावर ने किया हो, जो पूजा करने वालों के बीच घुलमिल गया हो।
इस ब्लास्ट के बाद तालिबान के पुलिस प्रमुख ओबैदा ने कहा, "मैं अपने शिया भाइयों को आश्वस्त करता हूं कि तालिबान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।
बता दें कि अमेरिका से अमेरिका द्वारा अपने सैनिक वापिस बुलाये जाने के बाद से सैंकडों लोगों की जान जा चुकी है।
गूजर-ए-सैयद अबाद मस्जिद में शुक्रवार की साप्ताहिक नमाज के दौरान यह धमाका हुआ। शुक्रवार की दोपहर में मस्जिदों आम तौर पर भीड़ होती है। इस ब्लास्ट को आंखो से देखने वाले अली रज़ा ने कहा कि वह विस्फोट के समय प्रार्थना कर रहे थे तभी एक जोरदार धमाका हुआ।