दीपावली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है। इसके चलते विभिन्न मंदिरों में होने वाले अन्नकूट महोत्सव को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। इस खगोलीय घटना के दौरान प्राचीन मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए दोपहर के समय मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
ग्रहण के दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, संकटमोचन मंदिर समेत कई मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलेगा। 25 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे से 26 अक्टूबर को सूर्योदय (06:02 बजे) तक बाबा विश्वनाथ के मंदिर सहित सभी मंदिर के पट बंद रहेंगे। 25 अक्टूबर को सप्तर्षि, श्रृंगार भोग और शयन आरती नहीं होगी। काशी विश्वनाथ मंदिर 26 अक्टूबर को मोक्ष पूजा और मंगला आरती के बाद दर्शकों के लिए खुल जाएगा। वहीं शाम के बाद संकटमोचन मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 5:27 बजे शुरू होगी और 25 अक्टूबर को शाम 4:18 बजे समाप्त होगी. सूतक सीजन 25 अक्टूबर को सुबह 03:17 बजे शुरू होगा और 25 अक्टूबर को शाम 05:42 बजे समाप्त होगा।
ग्रहण के दौरान गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि किया जाता है। देश, राज्य और समाज भी इस दिन प्रभावित होंगे। गर्भवती महिला और बीमारों को छोड़कर किसी को भी कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। भारद्वाज पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4:23 बजे शुरू होगा और शाम 6:19 बजे खत्म होगा. वहीं, दूसरे कैलेंडर के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4:42 बजे से शाम 5:08 बजे तक रहेगा. 8 नवंबर को खंडग्रास के रूप में एक ग्रहण देखा जाएगा, जो दोपहर 2:39 बजे से शुरू होकर शाम 6:19 बजे समाप्त होगा।
न करें पूजा पाठ
किसी भी ग्रहण के सूतक के समय भगवान की पूजा नहीं करते हैं. यहां तक कि मंदिरों के दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं. इसके अलावा सूतक में भगवान की मूर्ती को स्पर्श करने की भी मनाही होती है
न करें ये काम
ग्रहण या सूतक के दौरान न सोना, नाखून काटना, खाना बनाना, तेल लगाना, बाल काटना या मुंडवाना आदि न करें। इस समय झूठ, छल-कपट, अनावश्यक बात-चीत और मल-मूत्र आदि के दूषित होने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के समय रति क्रिया नहीं करनी चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसे काम करने वाले लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं।