प्रशासन गांवों के संग अभियान पहुंचा तीर्थराज लोहार्गल, लोहार्गल स्थित बिड़ला धर्मशाला में लगा शिविर


संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।

प्रशासन गांवों के संग अभियान बुधवार को तीर्थराज लोहार्गल पहुँच गया है। लोहार्गल में स्थित बिड़ला धर्मशाला प्रशासन शहरों के संग अभियान में नवलगढ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने पहुँच कर आमजन की समस्याओं को सुनकर तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिये। विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि लोहार्गल हमारे लिए हरिद्वार के समान तीर्थ है, 60करोड़ रूपए की लागत से 24कोसीय परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाया जाएगा, जिसमें आश्रय स्थल व लाइटिंग की विशेष सुविधा होगी। लोहार्गल में 3 हाई मास्क लाइट लगाई जाएंगी, दादूद्वारा के पास सिंगल फेस के सौर ऊर्जा ट्यूबवैल के लिए विधायक कोष से 3लाख रुपए दिए जाएंगे, अगले सत्र से लोहरड़ा उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल को प्रवेशिका में क्रमोन्नत करवाया जायेगा, लोहार्गल में 38लाख रुपए की लागत से राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, गोल्याना से लोहार्गल तक सड़क बनवायी जायेगी, साथ ही लोहरड़ा व लोहार्गल के मिसिंग लिंक सड़क भी बनेगी, पेयजल टंकी के लिए मेघवाल मोहल्ले में विधायक कोष से 2.5लाख और मुस्लिम मोहल्ले में 2लाख रुपए दिए, धार्मिक तीर्थ लोहार्गल को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करना प्रमुख ध्येय, लोहरड़ा संस्कृत स्कूल में 2कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे, मेघवाल मोहल्ले में समाज कल्याण भवन के विकास के लिए विधायक कोष से 10लाख रुपए जाएंगे, विधायक कोष से गुर्जरों की ढाणी 30हजार लीटर की पेयजल टंकी बनाई जाएगी, विप्र फाउंडेशन की ओर से भी भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर किया विधायक डॉ. शर्मा का स्वागत किया गया। विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने शिविर में 15 भूखंडो के पट्टे वितरित किये। सरपंच जगमोहनसिंह शेखावत ने विधायक डॉ. शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान दिनेश सुंडा, उपप्रधान इंजी. ललिता जोया, एसडीओ सुमन सोनल, तहसीलदार महेंद्र मूंड, बीसीएमओ डॉ. गोपीचंद जाखड़, विद्युत एक्सईएन हरिराम कालेर, पूर्व जिपस रामेश्वरलाल कल्याण, जलदाय एईएन राकेश ओला, चिराना सरपंच राजेंद्रसिंह शेखावत, उपसरपंच मो. इकबाल, पूर्व सरपंच महेश शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, भागमल गुर्जर, ताराचंद सैनी पहाड़िला, मदनसिंह शेखावत बारवा, नथमल स्वामी, पवन स्वामी, बाबूलाल पारीक, संजय पाराशर, गुट्टूराम स्वामी, संजय शर्मा, आनंदसिंह शेखावत, जोरावरसिंह, अमित शर्मा, सुनीता कंवर, पवन खंडेलवाल, हरिराम शर्मा, विकास शर्मा, प्रकाश गुर्जर, गुमानसिंह, राकेश कल्याण रामपुरा, प्रमोद स्वामी, श्यामलाल आदि क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंचगण समेत विभिन्‍न विभागों के कार्मिक व गणमान्यजन उपस्थित रहे।