अतुल्य संसार
जयपुर ।
वार्ड नंबर 110 मैन जगतपुरा रोड पर बीवीजी कंपनी द्वारा नियम विरुद्ध एकत्रित कचरे को हूपर द्वारा सड़क पर डाला जा रहा था। और सड़क से कचरा उठाकर बड़े वाहनों में लोड किया जा रहा था। जगतपुरा सड़क पूरी तरह जाम थी और हूपर और ट्रैक्टर जेसीबी मशीनों का जमावड़ा लगा हुआ था। मैंन जगतपुरा सड़क को रोककर रास्ता अवरुद्ध किया गया। नियम विरुद्ध कचरे को सड़क पर डालकर वातावरण को गंदा किया गया। जबकि वीबीजी कंपनी ने रोड के साइड में ही मोटर गैराज की जमीन को अवैध रूप से अपना कचरा डिपो बना रखा है। उसमें कचरा डालने के बजाय सड़क पर कचरा डालने पर कंपनी आमादा थी।जब मुझे इसकी जानकारी मिली मैं तुरंत मौके पर पहुंचकर कंपनी के अधिकारियों एवं निगम अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया और मामले से अवगत कराया और उनको दिशा निर्देश दिया इस कचरे को तुरंत प्रभाव से यहां से हटाया जाए और दोबारा ऐसी गलती की तो हम धरने पर बैठ जाएंगे और यहां से कचरा डिपो भी खाली कराकर मानेंगे।