संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान |
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा शनिवार को पंचायत समिति बारां के ग्राम सम्बलपुर पहुंचकर मनरेगा अन्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा प्रातः ग्राम सम्बलपुर में पहुंच कर महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे सम्बलपुर डेयरी से चांदपुरा बालाजी तक सडक कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्यस्थल पर श्रमिकों से बातचीत कर उनसे समस्याएं पूछी। श्रीमती भाया ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा मनरेगा श्रमिकों को गर्मी से बचाव के लिए कार्यस्थल पर छाया के लिए टेन्ट, पीने के लिए शुद्व पेयजल उपलब्ध करवाए जाने तथा गर्मी के दौरान उल्टी, दस्त, चक्कर आदि की स्थिति में जरूरी दवाईयों का फस्र्ट एड कीट कार्यस्थल पर उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए ताकि मनरेगा श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो। इसी के साथ श्रमिकांे द्वारा किए जा रहे मजदूरी कार्य का नियमानुसार भुगतान करने के भी मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता मयंक शर्मा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक उमेश नागर को निर्देश प्रदान किए गए तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को भी दूरभाष से अवगत करवाया गया। श्रीमती भाया ने मनरेगा श्रमिकों सेे गर्मी से बचाव करते हुए मजदूरी कार्य करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य प्रदीप काबरा, सरपंच सम्बलपुर कपिल शर्मा, सरपंच शोभागपुरा हरप्रीत सिंह, शिवराज मीणा रारोती, बबलू आदि भी साथ में रहे। जिपस प्रदीप काबरा ने भी मनरेगा कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुझाव दिए।
श्रीमती भाया ने कहा कि उनके द्वारा जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत सहित विभिन्न विकास की योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।