जिला प्रमुख ने, स्वस्थ होकर लौटे कांग्रेसजनों से कोटा जाकर पूछी कुशलक्षेम

संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान जिला प्रमुख ने स्वस्थ होकर लौटे कांग्रेसजनों से कोटा जाकर पूछी कुशलक्षेम बारां 14 मई। गंभीर बीमारियों का उपचार कर वापस लौटे कांग्रेसजनों से जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा उनके कोटा स्थित आवासों पर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने जानकारी देते हुए काफी समय से कांग्रेस के अन्ता नगर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मीणा किडनी की बीमारी से ग्रसित थे तथा वे अहमदाबाद के नांदेड में स्थित चिकित्सालय में उपचार प्राप्त कर रहे थे। उनकी बहिन द्वारा अपने भाई को किडनी देने के उपरान्त उनका चिकित्सकों की टीम द्वारा सफल किडनी ट्रांसप्लान्ट किया। जो ईलाज उपरान्त स्वस्थ होकर अपने कोटा स्थित आवास लौटे। इसी प्रकार जिला परिषद सदस्य हेमन्त नागर ह्रदय रोग से ग्रसित थे जिनका दिल्ली में चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा वाल्व बदला गया। हेमन्त नागर भी उपचार उपरान्त स्वस्थ होकर अपने कोटा स्थित आवास लौट आए। जिला प्रमुख को उनके कोटा पहुंचने की जानकारी मिलने पर वह दोनों कांग्रेसजनों के कोटा स्थित आवासों पर पहुंची तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी। श्रीमती भाया ने उनके उपचार उपरान्त स्वस्थ होकर लौटने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी तथा अभी घर पर ही परिवारजनों के साथ रहकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की बात कही