राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बयान की आवाज दिल्ली तक पहुंची, आचार्य कृष्णम ने भी किया ट्वीट: पार्टी मां की तरह

जयपुर। बसपा से चुनाव जीतकर कांग्रेस में मंत्री बने राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। गुढ़ा ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस में दरी बिछाने के टाइम पर निकलने बाला बयान दिया था। यह इस बयान की गूंज अब आलाकमान तक पहुंच गई है। इस बयान को लेकर राजस्थान में पायलट समर्थक ने नाराजगी जाहिर की है। और राजेंद्र गुढ़ा पर कार्यवाही करने की मांग की है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कार्यवाही हो.. पार्टी मां के समान
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान पर प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम पर आपत्ति दर्ज करवाई। आचार्य ने कहा कि पार्टी मां की तरह है। और पार्टी के इस तरह का अपमान सहन नहीं किया जायेगा। ना ही पार्टी के इस तरह अपमान की कोई छूट नहीं दी जायेगी।
आचार्य कृष्णम ने ट्वीट किया कि, पार्टी मां की तरह होती है और किसी को भी पार्टी का अपमान करने की छूट नहीं दी जा सकती और वो भी किसी मंत्री को जो कांग्रेस की सरकार में शामिल हो। मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए।

ये बयान दिया था गुढ़ा ने
राजेंद्र गुढ़ा का कुछ दिनों पहले कटरीना के गालों जैसी सकड़ बनाने वाला बयान वायरल हुआ था। उसके बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राज्य मंत्री गुढ़ा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि,
“बसपा से टिकट लेकर विधायक बनता हूं फिर कांग्रेस में जाकर मंत्री बन जाता हूं, दूबारा भी बहनजी से टिकट लिया और कांग्रेस में जाकर फिर मंत्री बन गया, और जब कांग्रसे में दरी उठाने का काम आता है तो निकल लेता हूं, तुम संभालों तुम्हारी कांग्रेस।”