जयपुर। अगर आप एक मिड रेंज प्रिमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहें तो हम यहां आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 30000 रूपये की रेंज में आते हैं। और इस समय के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन हैं। आइये जानते हैं—
Oneplus Nord 2
इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के लिए 27,999 रुपये है। इस कीमत पर यह जबरदस्त फोन है। इसमें फुलएचडी + के साथ 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, 4,500mAh की बैटरी मौजूद है। 50-मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
Oppo Reno6 5G
Oppo Reno6 के 8GB और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,990 रुपये में उपलब्ध है। यह 6.42-इंच AMOLED डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC, 4,300mAh की बैटरी, और ट्रिपल रियर कैमरा 64MP + 8MP + 2MP और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
MI 11X
Mi 11X की कीमत 8GB+128GB के लिए 29,999 रुपये और 6GB+128GB के लिए 27,999 रुपये है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC, 6.67-इंच 120Hz फुल-HD + डिस्प्ले, IP53 रेटिंग, ट्रिपल कैमरा सहित 48-Ultrapixel + 8MP + 5MP और 20MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 4520mAh की बैटरी क्षमता है।
Realme GT मास्टर एडिशन प्रो
Realme GT मास्टर संस्करण 6GB+128GB के लिए 25,999 रुपये और 8GB+128GB के लिए 27,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G, 6.43-इंच (1080x2400) डिस्प्ले, और 64MP + 8MP + 2MP और 32MP फ्रंट कैमरा सहित ट्रिपल रियर कैमरा है।