Delhi को दम घुटने से बचाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में मास्टर प्लान रखेगी केजरीवाल सरकार

जयपुर। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सांसों में जहर घुल गया है। दिल्ली में आपातकाल की स्थिति बन गई है। स्कूलों को सप्ताह भर बंद करने के आदेश दे दिये गये हैं। लोगों को घरों में रहकर भी मास्क लगाने पड़ रहे हैं। बढ़​ते प्रदूषण से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से अपना प्लान पूछा है।
आज सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई होगी। आज की सुनवाई के दौरान केजरीवाल सरकार सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण से निबटने के लिए अहम सुझाव दे सकती है। इससे पहले दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कहा कि अगर जरूरत पड़े तो दिल्ली में दो दिन का लॉकडाउन लगाया जाये।
सुप्रीम कोर्ट की इस फटाकर के बाद दिल्ली सरकार ने एक एमरजेंसी मिटिंग बुलाई जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया है उस पर हम अपना प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। और प्रदूषण से निबटने के लिए हम अहम प्लान बना रहे हैं जिसे सुप्रीम कोर्ट में रखा जायेगा।
बता दें कि सिर्फ दिल्ली मूें ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर में वायू प्रदूषण अब तक के सबसे खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है।
केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में 17 नंवबर तक स्कूल बंद करने के ओदश ​दे दिये हैं इसके बाद हरियाण सरकार ने भी कदम उठाते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में चल रहे स्कूलों को 17 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया है।