यूको बैंक बूंदी ब्रांच में अपना 80वां स्थापना दिवस मनाया

यूको बैंक बूंदी ब्रांच में अपना 80वां स्थापना दिवस मनाया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बूंदी 6 जनवरी, 
  यूको बैंक बूंदी ब्रांच में अपना 80वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
नाबार्ड बैंक के एजीएम  राजकुमार ने विभिन्न योजनाओ एवं उसमे मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी उपस्थित
ग्राहको को दी, रोटरी क्लब बूंदी के अध्यक्ष  विश्वनाथ शृंगी ने बैंक के योगदान के बारे मे बताया शाखा प्रमुख 
मौसम पंचोली ने पूर्व स्टाफसदस्यों ओपी बिरला का सम्मान कर बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे मे अवगत
कराया और सरकारी योजना इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड एवं पीएम स्वनिधि योजना मे बैंक के योगदान के बारे
बताया, एडवोकेट  अब्दुल मन्नान, सत्य प्रकाश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह मे सम्मलित हुए!