जयपुर। अगले साल यानि 2022 में यूपी के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा और एक अन्य पार्टी आरएलडी गठबंधन में चुनाव लडने वाली है। आज मंगलवार को आरएलडी पार्टी के प्रमुख जयंत चौधरी ने लखनऊ पहुंचने के बाद अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की है। आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें जयंत चौधरी, अखिलेश यादव के साथ मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही जयंत ने ट्वीट करके लिखा, 'बढ़ते कदम'
जयंत द्वारा किये गये इस ट्वीट से स्पष्ट नजर आता है कि आगामी यूपी चुनाव में दोनों पार्टीयां एक साथ मिलकर चुनाव लडने वाली हैं। हालंकि, अभी सीटों का बंटवारा नहीं किया गया है। जल्द ही सीटों का बंटवारा होने का एलान किया जायेगा।
बंटवारे पर मंथन जारी
जयंत यादव की आरएलडी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक सीटों पर चुनाव लडने की मांग कर रही है। इसके अलावा मध्य और पूर्वांचल की कुछ सीटों पर भी उसका दावा है। लेकिन दूसरी तरफ सपा के प्रमुख अखिलेश यादव कईं सीटों पर आरएलडी से सहमत नहीं हैं, और इसलिए ही बंटवारे में देरी हो रही है।
सूत्रो के मुताबिक सपा और रालोद के बीच मथुरा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर आदि की कई विधानसभा सीटों पर बात नहीं बन रही है। बताया जा रहा है कि आज देर रात तक सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया जायेगा।
कांग्रेस नहीं करेगी गठबंधन
दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी पहले ही एलान कर चुकी हैं कि वे किसी दूसरी पार्टी से गंठबंधन नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी यूपी में सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लडेंगी। सभी सीटों पर 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की भी घोषणा कर चुकी हैं।