विधानसभा क्षेत्र अंता के विद्यालयों की बदलेगी सूरत
मंत्री प्रमोद भाया के प्रयासों से 372.84 लाख रूपए स्वीकृत
संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान
बारां 30 जुलाई। राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के प्रयासों से अंता विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में निर्माण कार्यो और सुविधाओं के लिए भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए राज्य सरकार द्वारा 372.84 लाख रूपए की राषि स्वीकृत की है।
राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में नए कक्षा कक्षों के निर्माण, मरम्मत, शौचालय निर्माण, पुस्तकालय कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगषाला आदि के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाए गए थे। साथ ही इस सम्बन्ध में षिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला से भी चर्चा की गई थी। राज्य सरकार द्वारा अंता विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों के लिए 372.84 लाख रूपए मंजूर किए है।
इन विद्यालयों का होगा कायाकल्प- मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालाखेडा में 11.34 लाख से आर्ट एवं क्राफ्ट कक्षा का निर्माण, राजकीय माध्यमिक विद्यालय धतूरिया में 53.71 लाख रूपए विज्ञान प्रयोगषाला निर्माण मय उपकरण, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष तथा पुस्तकालय कक्षों के निर्माण हेतु, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खान की झोपडिया में 39.73 लाख रूपए कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट तथा पुस्तकालय कक्ष निर्माण, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुगारी में 39.73 लाख रूपए कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट तथा पुस्तकालय कक्ष निर्माण, राजकीय आदर्ष प्रवेषिका संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बामला में 53.71 लाख रूपए विज्ञान प्रयोगषाला निर्माण मय उपकरण, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष तथा पुस्तकालय कक्षों के निर्माण हेतु, राजकीय माध्यमिक विद्यालय भावगढ में आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, पुस्तकालय कक्ष तथा छात्रों के लिए सुविधा घर निर्माण हेतु 30.72 लाख रूपए, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाकलख्ेाडा में विज्ञान प्रयोगषाला निर्माण मय उपकरण, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, पुस्तकालय कक्ष तथा छात्रों के लिए सुविधा घर निर्माण हेतु 56.81 लाख, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीसवाली में विज्ञान प्रयोगषाला निर्माण मय उपकरण, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष तथा विद्यालय भवन निर्माण कार्य हेतु 32.36 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पापडली में कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 9.01 लाख, श्री बृजमोहन विजय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुंजचौक मांगरोल में वाणिज्य संकाय कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 36.42 लाख, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया में छात्रों के लिए सुविधा घर निर्माण हेतु 3.10 लाख, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सायगढ में छात्राओं के सुविधा घर निर्माण हेतु 3.10 लाख रूपए तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कृत सीसवाली में छात्रों के लिए सुविधा घर निर्माण हेतु 3.10 लाख कुल 372.84 लाख रूपए राज्य सरकार द्वारा मंजूर किए गए है।