सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिण्डोली में महिला चिकित्सक के रिक्त पद पर डॉक्टर लगवाने को लेकर ग्रामीणों ने राज्यमंत्री चांदना को सौंपा ज्ञापन

हिण्डोली , बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका)


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक का पद विगत लंबे समय से रिक्त चला आ रहा है महिला चिकित्सक के अभाव से क्षेत्र की महिलाओं को उपचार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में आपका सृजनशील एवं कुशल प्रशासनिक ध्यान मातृत्व एवं शिशु संरक्षण की और आकर्षित करते हुए अनुरोध है कि स्थान एवं ग्रामीण आंचल से प्रसव पीड़ा से परेशान माताएं हिंडोली मुख्यालय पर आती है उन्हें बूंदी रेफर कर दिया जाता है गरीब महिलाओं को समय पर सरकार की व्यवस्थाओं के अनुपम लाभ राहत नहीं मिल पा रहा है जल्द से जल्द हिंडोली मुख्यालय पर महिला चिकित्सक नहीं लगाई गई तो ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किया जाएगा पूर्व में भी हिंडोली के युवाओं एवं ग्रामीणों द्वारा राज्य मंत्री को महिला चिकित्सक लगाने के ज्ञापन दिए गए है ज्ञापन देने वालों में गिरिराज जोशी कालू जोशी शिवा खींची प्रदीप शर्मा संजय चौहान महेश राठौर सतीश जोशी परमेश्वर सहित कई ग्रामीणों ने समस्या से अवगत करवाया ।