ट्रिपल रियर कैमरों के साथ वीवो लॉन्च करेगी दमदार स्मार्टफोन, इस तारीख है फिक्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लाने वाली है। और ये फोन Vivo Y76 5G होने वाला है। वीवो ने पुष्टि की है कि वह 23 नवंबर को Y76 को लॉन्च करेगा। इस फोन को कंपनी पहले मलेशिया में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले वीवो के वाई सीरीज फोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा एक टीज़र पोस्टर के माध्यम से किया गया है।

वीवो Y76 5G लॉन्च की तारीख
जैसा की हमने बताया वीवो मलेशिया में इस फोन को 23 नवंबर को एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट 8.30 बजे MYT (शाम 5.30 बजे IST) से शुरू होगा। इस फोन को कंपनी भारत में लॉन्च करेगी या नहीं इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है।
संभावित फीचर्स
कंपनी ने Vivo Y76 5G को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ टीज किया है। इसमें एक वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले भी मौजूद होगी। कैमरों की बात करें तो इसके बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का पोर्ट्रेट लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिल सकता है।
फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। यह 8GB रैम (4GB एक्सटेंडेड रैम) और 128GB इंटरनल स्टोरेज और MediaTek डाइमेंशन 700 चिपसेट से लैस हो सकता है।

यह एंड्रॉइड 11 पर आधारित फनटच ओएस पर काम करेगा, जो 44W फ्लैश फास्ट चार्जिंग, साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 मिमी ऑडियो जैक को सपोर्ट करने वाली 4100mAh की बैटरी द्वारा संचालित है।