कृषि कानूनों को खत्म करने पर देश के बडे नेताओं कि क्या रही प्रतिक्रिया..?, जानें यहां पर

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19 नंवबर 2021 को प्रकाश पर्व के अवसर पर देश के नाम संबोधन के दौरान कृषि कानूनों को खत्म करने की घोषणा कर दी है। मोदी ने कहा कि इस महिने के अंत में संसद सत्र के दौरान इन कानूनों को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत निरस्त कर दिया जायेगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद देश के बड़े राजनैतिक नेतओं ने किस तरह कि प्रतिक्रियाऐं दी हैं आइये हम आपको बताते हैं।

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
कांग्रसे के नेता राहुल गांधी जोकि लगातार किसानों के सर्मथन में रहे उन्होंन करके कहा कि आज अन्नदाताओं के सत्याग्रह अहंकार का सर झुका दिया।
अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!

देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया।
अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो!

जय हिंद, जय हिंद का किसान!#FarmersProtest https://t.co/enrWm6f3Sq

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2021

अ​रविंद केजरीवाल का TWEET
आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन

आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 19, 2021

कैप्टन अरमिंदर का बयान
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अरमिंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को गुरू पर्व का तोहफा दिया है उनका धन्यवाद।

एक्टर सोनू सूद का
बॉलिवुड अभीनेता सोनू सूद ने के माध्यम से मोदी के इस फैसले की सरहाना की है। और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंन लिखा
यह एक अद्भुत खबर है!
शुक्रिया,नरेंद्र मोदी जी,
कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए। शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से उचित मांगों को उठाने के लिए किसानों, धन्यवाद। आशा है कि आज आप श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी लौटेंगे।

This is a wonderful news!
Thank you,@narendramodi ji, @PMOIndia, for taking back the farm laws. Thank you, farmers, for raising just demands through peaceful protests. Hope you will happily return to be with your families on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji today.

— sonu sood (@SonuSood) November 19, 2021