दुकान का बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

बारां, दुकान का बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला बिजली कनेक्शन पुनःजोड़ने पर ढाई घंटे बाद नीचे उतरी बारां शहर की सिविल लाइन में बुधवार सवेरे एक महिला अपनी दुकान का बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गई सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे महिला से समझा इसके बावजूद महिला नीचे नहीं उतरी बाद में बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा उसका बिजली कनेक्शन वापस जोड़ने पर नीचे उतरी महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ ही लोगों की मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई समझाइश करते रहे लेकिन महिला एक व्यक्ति के इशारे पर उसे परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसका बिजली कनेक्शन वापस नहीं जोड़ने पर ऊपर से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देती रही बाद में बिजली निगम के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और महिला की दुकान का बिजली कनेक्शन वापस जोड़ने के बाद महिला ढाई घंटे बाद नीचे उतरी टंकी से उतरी महिला तेल फैक्ट्री निवासी कौशल्या बाई ओझा ने बताया कि वह एसपी ऑफिस के सामने चाय नाश्ते की गुमटी लगाती है उसने कुछ दिन जेरॉक्स मशीन लगा ली थी जिस पर एक व्यक्ति के इशारे पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने उसका कनेक्शन काट दिया वह अदालत से लेकर संबंधित सभी विभागों में चक्कर काटती रही उसे इधर से उधर पहुंचाते रहे जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया उसने बताया कि बिजली निगम से आए कर्मचारियों ने उसकी दुकान का कनेक्शन वापस जोड़ दिया है अब उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है।