जयपुर। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato अपने पिछले साल शुरू किये ग्रोसरी डिलीवरी बिजनेस बंद कर रहा है। कंपनी अपनी इस सेवा को भारत में 17 सितंबर से बंद कर देगी। कंंपनी ने ग्रॉसरी डिलीवरी बिजनेस को पिछले साल अप्रैल के आसपास महामारी के पहले चरण के दौरान शुरू किया थाा। लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने लोगों तक ग्रॉसरी का सामान पहुंचाया था।
ग्रोसरी सर्विस को बंद करने का कारण कंपनी ने ऑर्डर में गैप बताया है। Zomato ने कहा कि ऑर्डर पूर्ति पूरा करने में गैप लग रहा था। और इससे खराब ग्राहक सेवा हुई। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने कहा कि यह डायनेमिक स्टोर कैटलॉग और इन्वेंट्री स्तरों में बार-बार बदलाव के कारण 15 मिनट से कम डिलीवरी वाले आर्डर पूरे नहीं हो पा रहे थे। जिससे ग्राहक सेवा खराब हो रही थी।
इस सेवा को बंद करने के मामले पर कपंनी ने एक आधिकारिक ईमेल में में लिखा कि “हम नहीं मानते कि मौजूदा मॉडल हमारे ग्राहकों और मर्चेंट पार्टनर्स को इन्हें डिलीवर करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए, हम 17 सितंबर, 2021 से अपनी पायलट ग्रॉसरी डिलीवरी सेवा को बंद करने जा रहे हैं। कंपनी ने बताया कि इन्वेंट्री स्तर अक्सर बदलते रहते हैं। इससे ऑर्डर की पूर्ति में कमी आई है, जिससे ग्राहकों को खराब अनुभव हुआ है।" कंपनी का मानना है कि ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म ग्रोफर्स में उसका निवेश कारोबार के लिए काफी बेहतर होगा और शेयरधारकों के लिए बेहतर रिटर्न देगा।