सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी/ चंंवरा
ककराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने जल मिशन योजना के तहत गांव में पेयजल के समस्या के लिए 2 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की। शिविर में विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा, सरपंच ममता सैनी, एसडीएम रामसिंह राजावत, तहसीलदार सोनू आर्य, विकास अधिकारी बाबूलाल रेगर आदि ने 50 लोगों को आवासीय पट्टे वितरित किए। विधायक गुढ़ा ने ग्रामीणों की मांग पर ककराना दीपपुरा रोड़ में पेच वर्क करवाने की घोषणा की वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर नेवरी रोड़ से गुलाब नगर पिछले काफी दिनों से निर्माणाधीन स्टेट हाईवे रोड़ के बंद पड़े कार्य को शीघ्र चालू करवाने तथा खेतड़ी से ककराना, चंवरा, नेवरी होते हुए जोधपुर जाने वाली रोड़वेज बस सेवा को 1 दिसंबर तक फिर से शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया।
ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में 22 विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में तीन जॉब कार्ड, 110 बीसीएम शौचालय आवेदन, 10 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पीएम आवास में स्वीकृति एक आदि कार्य गए। गिरदावर जगमाल सिंह ने बताया कि शिविर में तीन खाता विभाजन, तीन रास्ता कटान, आबादी विस्तार पहाड़ का एक शुद्धिकरण नियम 166 में 52, शुद्धीकरण नियम 136 में 48, राजस्व रिकॉर्ड की नकल 54, मूल निवास ,जाति व अन्य प्रमाण पत्र 65 किए गए। इस दौरान तहसीलदार सुभाष स्वामी, ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह शेखावत,भाता राम सैनी, सरपंच प्रतिनिधि रविंदर सैनी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयसिंह नेवरी, अध्यापक मंगल चंद सैनी, सुभाष स्वामी, मदन लाल सैनी,रामरतन मास्टर, मांगू राम मेघवाल, पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा, संदीप, नाथू सिंह शेखावत, गब्बर सिंह, सुबोध सैनी, छाजू राम,राजूराम ,रामनिवास गुलाबपुरा रामानंद शर्मा पौख, फिरोज खान, संजय सैनी गुलाबपुरा सोहन सैनी ,शंकर लाल सैनी ,देवीलाल ,अशोक, चंवरा पीएचसी प्रभारी डॉ अमित नायक सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।