ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, कोटा में हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव
प. म. रेल,कोटा 15 अगस्त, 2022
माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, पश्चिम मध्य रेल, कोटा में 76 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 के समारोह में श्री सुधीर सरवरिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर उपस्थित रेल सुरक्षा बल एवं भारत स्काऊट एवं गाइड की टुकड़ी के द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी एवं आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुती दी गयी।
इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 75 या अधिक आयु वाले रेलसेवा से निवृत 03 कर्मचारी श्री लक्ष्मण लाल, कनिष्ठ इंजीनियर श्री करण सिंह मास्टर काफ्टसमैन एवं श्री नवाब बैग एसएसई जिन्होंने सेवाकाल को दौरान सांस्कृतिक / खेलकूद के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की। उनको प्रशस्ति पत्र, तिरंगे रंग के स्काफ एवं मेडल प्रदान कर श्री सुधीर सरवरिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके बाद सांस्कृतिक अकादमी के तत्वाधान में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कारखाने के कर्मचारियों परिवारजनों एवं प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षुओं श्रीमती चती अधिकारी, कोमल सिंह, अक्षिता पाराशर एवं राजबेटी राठौर ने देश भक्ति गीतो को सुरों में पिरोया तथा जोशोखरोश से भरी नृत्य प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि के द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, कर्मचारियों प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मान्यता प्राप्त संगठनों एवं एसोसियेशनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट कर शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक के द्वारा इस अवसर पर सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका के निर्वहन के लिये रेल सुरक्षा बल सांस्कृतिक अकादमी एवं भारत स्काऊट एवं गाइड तथा अन्य विभागों के लिये विशेष पुरुस्कारों की घोषणा भी की गयी कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों के द्वारा तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ते हुए आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को प्रसारित किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 76 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की स्मृति में एवं कारखाने में हरीतिमा की चादर को बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्थित उद्यान में श्री सुधीर सरवरिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक श्रीमती सिपलसरवरिया, उपाध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, प.म.रे कोटा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री शमशाद खॉन वरि हिन्दी अनुवादक ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री एम.एल. मीना सहायक कार्मिक अधिकारी के द्वारा किया गया।