"20वाँ सांख्यिकी दिवस" का आयोजन
बूंदी।
प्रो० पी.सी. महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में दिये योगदान के उपलक्ष्य में उनके जन्म दिवस 29 जून 2026 पर "20वाँ सांख्यिकी दिवस" का आयोजन कार्यालय नगर परिषद में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एच.डी.सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग रमेशदेव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग भैरूप्रकाश नागर कोषाधिकारी चित्रा सिंह, चिकित्सा विभाग से सत्यवान शर्मा सांख्यिकी अधिकारी, खेल अधिकारी, नगर परिषद अधिकारी, रिटायर्ड कर्मचारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे इस अवसर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन एचडी सिंह ने कहा की सांख्यिकी प्रशासन के प्रत्येक कार्य जैसे चुनाव, जनगणना, ग्रामीण विकास कार्यों की मोनिटरिंग, शिक्षा विभाग मोनिटरिंग, बाढ़ नियंत्रण आपदा विभिन्न प्रकार की योजनाओं में डाटा संकलन आदि के लिए निर्णय लेने में सहायता प्रदान करती है सांख्यिकी हमें डाटा संकलन उसका वर्गीकरण तथा उन तथ्यों के आधार पर उच्च अधिकारियों को नीति निर्माण लक्ष्य प्राप्ति आदि में मदद करती है वर्तमान युग में समंक ही शक्ति है Data is Power की कहावत हर जगह चरितार्थ हो रही है। इस अवसर पर रमेश देव अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ने बताया कि सांख्यिकी क्रॉप कटिंग, जनगणना, आर्थिक गणना पशु गणना तथा विभिन्न आंकड़ों के सैंपल सर्वे से एक बड़े समग्र की ओर ले जाकर बड़ा निर्णय लेने के लिए नीति निर्माताओ को मदद करती है सांख्यिकी विभाग में प्रारम्भ से ही संसाधनों की कमी रही है। अतः संसाधन यदि और बढ़ते हैं और सांख्यिकी नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करती है तो सांख्यिकी का भविष्य जिस प्रकार प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने देखा था उसी प्रकार का उज्जवल भविष्य होगा। प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्मदिन पर हम उन सब प्रशासनिक डेटा का प्रयोग कर छुपे हुए तथ्यों को अनलॉक करना चाहते हैं जिनमें समग्र निर्णय लेने की शक्ति विद्यमान है। इस अवसर पर उपनिदेशक सांख्यिकी पूनम ढाका ने बताया की सांख्यिकी डाटा संकलन से लेकर आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्सी तक विश्लेषणात्मक निर्णय लेने में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, सांख्यकी के बिना किसी भी प्रकार का प्रशासनिक और प्रबंधन कार्य करना संभव नहीं है इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के सांख्यिकी अधिकारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि सांख्यिकी के समंक जैसा आप चाहते हो वैसा साबित कर सकता है अतः सांख्यिकी के समंक को सही निर्णय लेने आमजन को राहत देने तथा अधिकारियों की निर्णय क्षमता को कारगर बनाने के लिए किया जाना चाहिए शर्मा ने कहा कि चिकित्सा विभाग में पीसीटीएस पोर्टल हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम शिक्षा विभाग में शाला दर्पण आदि विभिन्न प्रकार के पोर्टल के निरंतर मॉनिटरिंग कर सांख्यिकी विभाग राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रसव, टीकाकरण, जन्म मृत्यु पंजीयन की मॉनिटरिंग का कार्य करते हुये निर्णय लेने में सक्षम हो पा रहे है। जयपुर के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय के सुरेन्द्र कुमार मीणा सहायक सांख्यिकी अधिकारी को राज्य स्तर पर पी.सी. महालनोबिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत पूर्व उपनिदेशक एसएस व्यास, रविन्द्रवधवा, ओमप्रकाश जैन, विकास सिहं हाडा, महेश वर्मा आदि ने विचार व्यक्त करते हुये बताया कि कैसे सांख्यिकी विभाग प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य संपन्न करता आ रहा अतिथियों द्वारा विभिन्न सांख्यिकी प्रकाशनों का विमोचन किया गया। मंच संचालन सुनिल कुमार मीणा प्रगति प्रसार अधिकारी के. पाटन द्वारा किया गया।