पुलिस निगरानी में बटा यूरिया
मांग के अनुसार ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ यूरिया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
रानीपुरा (बूंदी) राजस्थान
रानीपुरा (बूंदी) 13 नवंबर, क्षेत्र की अलोद पुलिया तथा बालापुरा तिराहे पर दो निजी खाद विक्रेताओं के पास शनिवार को पहुंचे 225… 225 यूरिया के बैग पुलिस की मौजूदगी में बांटे गए। जैसे ही यूरिया का ट्रक अलोद पुलिया पर पहुंचा यूरिया आने की बात हवा की तरह फैलने से आसपास के गांवों के किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा । अलोद पुलिया खाद विक्रेता ने किसानों के हुजूम से लाइन बनाने की बात कही तो पहले यूरिया लेने के चक्कर में किसान ही आपस में उलझ कर के तू तू मैं मैं करने लगे । आया हुआ यूरिया अपर्याप्त होने से वितरण व्यवस्था नहीं बन पाने से पुलिस को सूचना दी। बीट कांस्टेबल धनराज गुर्जर व राजेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे किसानों से चर्चा करके लाइन बनवा करके यूरिया वितरण कराया। एक राशन कार्ड से एक बैग यूरिया का दिया गया बालापुरा तिराहे की निजी विक्रेता की दुकान पर भी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में राशन कार्ड से एक किसान को एक बैग यूरिया का वितरण किया लाइन बनने के बाद देरी से पहुंचे हुए किसान एक बैग यूरिया से भी वंचित रहने से निराश होकर के खाली हाथ लौटे। किसानों कहा कि आने वाला यूरिया ऊंट के मुंह में जीरे के
समान हैं। मौजूदा समय में सरसों में पलेवा किया जा रहा है तथा मटर में भी डालने के लिए यूरिया की आवश्यकता है । यूरिया आने की बात सुनकर के कई किसान कृषि कार्य छोड़ कर के खाद बिक्री केंद्र पर पहुंचे यूरिया हाथ नहीं लगने से किसानों ने कहा कि काम धंधे की खोटी के साथ ही समय की भी बर्बादी हुई । उधर रानीपुरा में तीन निजी खाद विक्रेताओं के पास में 450… 450 बैग यूरिया के पहुंचे। वहां भी यूरिया के बैग कम तथा लेने वाले किसानों की भीड़ पहुंच जाने से यूरिया का वितरण नहीं हो पाया । यूरिया की मांग के चलते किसान भवानीपुरा व दबलाना ग्राम सेवा सहकारी समिति में पहुंच करके यूरिया आने की जानकारी जुटा रहे हैं