संवाददाता शिव कुमार बूंदी। अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान ने रविवार को लाखेरी क्षेत्र के उतराना, डांगाहेडी सहित बरसात एवं ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर खराबा देखा और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराबे का सर्वे करवाकर पांच दिन में इसकी रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें।