योगी मोदी सरकार में प्रशासन दीपदान में व्यवधान ना डालें - दिनेश शर्मा
भरतपुर, मथुरा श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग की बैठक गोवर्धन स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित हुई जिसमें 6 दिसंबर को दीपदान की रणनीति बनाई गई बैठक को संबोधित करते हुए हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि 6 दिसंबर को प्रत्येक हिंदू धर्मावलंबी श्री कृष्ण जन्मभूमि जन्मभूमि मूल गर्भ ग्रह पर दीपदान करेगा । प्रशासन को हिंदू धर्म लंबियों की सरकार में किसी बात की चिंता नहीं होनी चाहिए हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि योगी मोदी सरकार में यदि दीपदान और जलाभिषेक नहीं होगा तो कब होगा इसलिए प्रशासन को सहयोग करना चाहिए ।
हजारों की संख्या में कार्यक्रम अवश्य करेंगे । गोरखा विभाग के जिला अध्यक्ष नीटू ठाकुर ने कहा कि ने कहा कि कार्यकर्ता अबकी बार मूल गर्भ ग्रह में दीपदान अवश्य करेंगे इसके लिए कार्यकर्ताओं में ग्रामीण स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है । इस अवसर पर नीरज गौतम, पीके गौतम, अमन कौशिक, श्रेयस कुमार, रमेश कुमार, मोहन श्याम, भगत जी, बबलू ठाकुर, रामवीर चौधरी, नरेश ठाकुर, कोमल प्रजापति, मोहन पाठक, अश्विनी गोला, कन्हैया लाल बृजवासी आदि को भक्ति एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।