2 साल के बाद पाली के तीनों कॉलेज में मतदान हुआ संपन्न

2 साल के बाद पाली के तीनों कॉलेज में मतदान हुआ संपन्न….
छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह…
समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के पक्ष की नारेबाजी…
शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल रहा तैनात…
हल्का बल का किया प्रयोग…

पाली..

दो साल के बाद जिले भर में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। पाली के बांगड़ कॉलेज ,गर्ल्स कॉलेज ,और विधि कॉलेज में सवेरे 8:00 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 1:00 बजे तक मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान को लेकर छात्रों का उत्साह देखा गया । और कॉलेज के बाहर वोट देने को लेकर लंबी लाइन में देखी गई। अपने पक्ष में मतदान करने के लिए उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा करने के लिए नजर आए। बीच-बीच में दोनों ही पार्टियों के समर्थकों द्वारा नारेबाजी की गई। बारिश होने पर भी समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ और बरसात में भी अपने उम्मीदवार को जिताने और उनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए नारेबाजी करते रहे। एबीवीपी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट डालने के लिए स्थानीय विधायक ज्ञानचंद पारख पूर्व नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो वही एनएसयूआई पैनल को जिताने के लिए पूर्व में 6 बार जीते हुए कुंपावत बंधुओं ने भी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ही पक्षों के समर्थकों आमने-सामने होते हुवे नारेबाजी करने लगे। माहौल खराब ना हो उस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से पेश आते हुए उन पर हल्का बल का प्रयोग भी किया । मतदान का समय समाप्त होने के बाद बांगड़ कॉलेज में 60% विधि कॉलेज में 85 परसेंट और गर्ल्स कॉलेज में 68% वोट पड़े। कल शनिवार को पाली के बांगड़ कॉलेज. विधि कॉलेज ओर गर्ल्स कॉलेज में मतदान की गिनती 10:00 बजे से शुरू होगी । और किस पार्टी का कौन उम्मीदवार जीतेगा उसके भाग्य का फैसला होगा।

मुकेश राजा

पाली मारवाड़ राजस्थान