संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा बाली
बाली के राडावा में बारिश के बाद इतनी गन्दगी पसरी की लोगों का चलना व रहना भी दुस्कर हो गया। जिससे लोगो मे पालिका के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
बाली नगर के राडावा गांव में रबारियों की बस्ती व स्कूल के पीछे वार्ड नंबर 24 में बरसात के बाद सड़को पर इतनी गंदगी पसरी की लोगो का चलना व रहना भी दुष्कर हो गया। वही पानी निकाशी नाले की सफाई नही होने गन्दगी व कचरे से भर गया। देवाराम देवासी ने बताया कि पालिका को इस समस्या को लेकर कई बार अवगत कराने पर भी ध्यान नही दिया जा रहा है जबकि पालिका उपाध्यक्ष का निवास भी इस गांव में होने के बावजूद समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।