जयपुर। (मनोज गुर्जर) चाइनीज टेक कंपनी रेड़मी 3 अगस्त को बाजार में एक नया लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। यह लैपटॉप रेडमीबुक सीरीज का लैपटॉप होगा। कंपनी ने इस लैपटॉप को सोशल मीडिया के जरिए टीज किया है, जिसके जरिए आगामी रेडमीबुक लैपटॉप के डिजाइन और कलर के बार में जानकारी मिलती है। कंपनी इस लैपटॉप को एक किफायती प्राइस सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।
RedmiBook लैपटॉप का डिजाइन
कंपनी के द्वारा जारी किये गये टीजर के मुताबिक इसका डिजाइन एमआई नोटबुक 14 जैसा दिखाई दे रहा है। लैपटॉप में मोटे बैजल्स के साथ एक वेब कैमरा होगा। और एक ट्रेडिशनल डिस्पले मौजूद होगी जैसी रेड़मी अब उपयोग में लेता आया है।
बता दें कि अभी Redmi ने लैपटॉप के किसी भी मुख्य स्पेक्स और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन हम अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर कंपनी इस लैपटॉप सीरीज को किफायती रेंज में लाती है तो इसमें Redmi AMD के Ryzen प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकता है।
बता दें कि वर्तमान में, Xiaomi भारत में जो सबसे किफायती लैपटॉप बेचता है उसका नाम है— Mi Notebook 14 e-Learning Edition और इसकी कीमत 38,999 रुपये है और यह 10 वीं जेरनेश के के इंटेल कोर i3 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, एक एकीकृत वेब कैमरा और 14 इंच के एफएचडी आईपीएस डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi इस साल भारत में दो Mi नोटबुक मॉडल लॉन्च कर सकती है जो RedmiBook मॉडल पर आधारित होंगे। हालांकि इन आगामी नोटबुक के बारे में ज्यादा जानकारी कंपनी नहीं दी है।