अजमेर: प्रेम संबध के शक में पत्नि की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर। अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में एक एक शख्स ने अपनी पत्नि की साडी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसे शक था कि उसकी पत्नि का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम सबंध है। पत्नि के फोन पर घंटों बात करने के बाद उसे शक हुआ, ​पूछने पर ​पत्नि झगडा करती थी। इसी कारण साडी का फंदा बनाकर नींद में ही पत्नि का गला दबा दिया और हत्या कर दी। पुलिस को शक ना हो इसलिए शव को पंखे का लटका दिया और बाद में अंतिम संस्कार भी कर दिया। जिस साडी का फंदा बनाया था उसे साड़ी को दाह-संस्कार के समय चिता में जला दिया गया।

घटना की जानकारी जब मृतका के परिवार वालों चला तो उसके पिता ने रूपनगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी। गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रूपनगढ़ थाना प्रभारी अयूब खान ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 6 जून को मृतका के पिता रामजीलाल पुत्र रामनारायण मीणा निवासी ग्राम रहलाना पुलिस थाना दूदू जिला जयपुर की रिपोर्ट न्यायालय के जरिए मिली थी। रिपोर्ट में लिखा था कि रामजीलाल की बेटी नेराज को राजस्थान पुलिस की परीक्षा दिलाने के लिए ग्राम रहलाना से उसका ससुर महावीर मीणा अपने गांव भदूण 11 मई को लेकर गया था।

17 मई को ग्राम भदूण गांव से सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हैं। पिता ने जाकर वहां देखा तो उनकी बेटी नेराज की मौत हो चुकी थी। मौत के बारे में पिता को कुछ नहीं बताया और वही पर उसका दाह संस्कार कर दिया गया। मामले में संज्ञान लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कि और छानबीन और पूछताछ के बाद पति ने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। उनकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। उसके कोई संतान नहीं