अलवर: 3 छात्राओं के साथ गैंगरेप, स्टाफ के 15 सदस्यों पर FIR, विपक्ष ने गहलोत को घेरा

जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल 3 छात्राओं के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन नाबलिग छात्राओं के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। और स्कूल से पूरे 15 सदस्यीय स्टाफ के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि "स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार रात को तीन एफआईआर दर्ज करवाई हैं जिसमें 15 के पूरे स्टाफ पर सामूहिक बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
एक साल पहले शिक्षक पर मामला है दर्ज
स्टाफ के 15 सदस्यों में एक शिक्षक ऐसा भी शामिल है जिस पर दलित छात्रा को छेडछाड के आरोप में आफआईआर दर्ज है। हालांकि, पुलिस मामले में गवाहों के उत्पीड़न के संभावित कोण की जांच कर रही है।
अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि पिछले साल 17 दिसंबर को, उसी स्कूल के एक शिक्षक पर एक दलित छात्र से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। बाद में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया, जेल गया और पुलिस ने मामले में आरोप पत्र दायर किया। मामला विचाराधीन है और आरोपी शिक्षक को हाल ही में जमानत मिली है। वर्तमान मामले में सभी आरोपी स्टाफ सदस्य वे हैं जिन्होंने उस आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामले में गवाह के रूप में गवाही दी थी। हम संभावित गवाह उत्पीड़न के कोण की भी जांच कर रहे हैं, क्योंकि हमें नवीनतम प्राथमिकी दर्ज करने के पीछे पिछले साल के मामले में आरोपी शिक्षक की संलिप्तता का संदेह है।

पूनिया का गहलोत पर हमला
इस घटना को लेकर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा हैं। पूनिया कहा कि अगर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण नहीं दिया जाता है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूनिया ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।