कुआं कानुहाला पर भी महिलाओं ने मैया के मंगल गीत गाकर लगाई चुनरी के बूटियां
-25 जनवरी को उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा
-म्हारो बेड़ो पार लगा दे ए सकराय वाली मां.......
उदयपुरवाटी l मां शाक्मबरी के प्राकट्य दिवस पर आयोजित 25 जनवरी 2024 को सकराय धाम जानें वाली विशाल चुनड़ी यात्रा की तैयारियां जोरों शोरों चल रही है l
माता के भगतगण विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए और मंगल गीत गाते माता की चुनड़ी में गोटा और बुंटी लगा रहे । चुनरी यात्रा से पूर्व जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन में माता का मंगल पाठ कीर्तन एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा l
उदयपुरवाटी कस्बे के वार्ड नंबर 30 कुआं कानुहाला पर शनिवार को सुमन देवी सैनी के नेतृत्व में उनके आवास पर चुनड़ी में गोटा और बुंटी लगाई गई l इस दौरान नेहा सैनी, मनकोरी देवी, मंजू देवी, प्रेम देवी, मोना देवी, मीरा देवी, संजू देवी, भगवती देवी, रेखा सैनी ,ममता ,सुनीता, कृष्णा ,निशा ,प्रेमलता आदि मौजूद रही l