-लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निकाला जवानों ने फ्लैग मार्च
उदयपुरवाटी l आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उदयपुरवाटी पुलिस के जवानों व सेना के जवानों ने कस्बे के मुख्य मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला l उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सी आई गोपाल लाल जांगिड़ के नेतृत्व में सेना के जवानों ने कस्बे घूम चक्कर, चुंगी नंबर तीन, पाचबती ,मेंन बाजार ,बस स्टैंड होते हुए फ्लैग मार्च निकाला l इस दौरान एएसआई सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह सहित सेना के जवान मौजूद रहे l