भरतपुर, राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशानुसार आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपेंश चौधरी ने अतेंद्र फौजदार कसौदा पुत्र फतेह सिंह को राजस्थान जाट महासभा (आईटी प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष भरतपुर के पद पर मनोनीत किया गया है, उनकी नियुक्ति से समाज मे समरसता और भाईचारे की भावना से संगठन की गतिविधियां तेज होंगी वहीं सामाजिक कुरूतियों को हटाने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में वह सफल होंगे, इसके साथ ही भरतपुर जिले में आईटी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए है।