-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उनका स्वागत
कुम्हेर, भारतीय जनता पार्टी भरतपुर के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज के द्वारा लक्ष्मीकांत शर्मा को शहर मंडल कुम्हेर एवम डॉक्टर गुलाब शर्मा, खुशीराम पूनिया, प्रह्लाद सिंह को ग्रामीण मंडल का पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मंडल अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर साफा माला और प्रतिक चिन्ह भेट कर स्वागत किया इस मोके पर बोलते हुए लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ पर दोबारा विश्वास जताया इसके लिए जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, विधायक शैलेश सिंह सहित सभी पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह हमारे सभी कार्यकर्ताओ ने विधानसभा चुनावो में अपनी लगन और मेहनत से विपरीत परिस्थिति होते हुए भी राजस्थान की सबसे चर्चित सीट को निकालने सफल हुए, सभी कार्यकर्ताओ का भी ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता किया और विश्वास दिलाया कि आगे भी इसी तरह पार्टी की रीती-नीतियों को आगे बढ़ाते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने में सफल होंगे । इस मोके पर भगवान सिंह कटारिया, महामंत्री सतीश सेजवाल, पवन सौभरी, सुभाष अग्रवाल, बन्टी कटारा, कपिल शर्मा, भूदेव शर्मा, सतीश जंगम, मक्खन पंजाबी, मनोज सुरोता, जवाहर गुर्जर, रजनी फौजदार, नेता सैनी, शिवसिंह जाटव, मुक्की पंजाबी, वासी मिस्त्री सहित सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।