संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान|
कोटा में निर्माणाधीन, विश्व स्तरीय, सिटी पार्क ऑक्सीजोन का स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने निरीक्षण कर समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पार्क में विकसित की गई विश्व स्तरीय मॉन्यूमेंट्स, गार्डन एवं पानी की उपलब्धता सहित अन्य कार्यों को बारीकी से देखा। ऑक्सीजन की फैक्ट्री कहलाने वाले ऑक्सीजोन पार्क का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।
पार्क में जहां विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने एवं रिसर्च संबंधी कार्य के लिए प्राकृतिक माहौल के बीच विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित की गई हैं, वहीं शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए घने जंगल जैसा माहौल, फुलवरिया सहित अन्य आकर्षक चीजों को पार्क में विकसित किया गया है।