ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
स्वतन्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ
जिला स्तरीय समारोह में स्वायत्त शासन मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
कोटा 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ सोमवार को जिलेभर में समारोहपूर्वक मनाया जायेगी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ध्वजारोहण करेंगे।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9.15 बजे जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व प्रातः 9.05 बजे शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पचक्र अर्पित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड़ निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली जायेगी। अतिरिक्त कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा।
समारोह में प्रातः 9.40 बजे स्वतंत्रता सेनानी एवं युद्ध सैनिक वीरागंनाओं का सम्मान किया जायेगा। 9.50 बजे पारितोषिक वितरण होगा, प्रातः 10.20 बजे सामुहिक व्यायाम एवं सामुहिक गान की प्रस्तुति दी जायेगी। प्रातः 10.45 बजे स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सामुहिक नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रातः 11 बजे बैण्ड प्रदर्शन एवं प्रातः 11.10 बजे राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा। उन्होंने समारोह में भाग लेने के लिए आम नागरिकों, सामाजिक व नागरिक संगठनों को आमंत्रित किया है।
उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे जेके पवेलियन स्थित क्रिकेट मैदान में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य क्रिकेट मैत्रीमैच का आयोजन किया जायेगा।