संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
पंडित गणेशनरायण बावलिया बाबा का 109 वां निर्वाणोत्सव मंगलवार को सादगी से मनाया गया।भंवरसिंह शेखावत ने बताया कि इस दौरान छावसरी के श्यामसुंदर राणा व पार्टी द्वारा भजन संध्या हुई। ओमप्रकाश अजाड़ीकला
भंवरसिंह शेखावत,आत्माराम शर्मा द्वारा कलाकारों का बाबा की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया।शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।इसके बाद कलाकारों ने बिगड़ी मेरी बनादे बाबा हांडी वाले,बुगाला में चालां मन भटकै,बावलिया बाबा म्हारे संग रहिज्यो जी,म्हारो बेड़ो लगा दीज्यो पार आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी।अलसुबह महाआरती हुई।बाबा को दाल बड़े व सीरो सुसवा का भोग लगाकर बांटा गया।बावलिया बाबा भक्त मंडल द्वारा गुढ़ागौड़जी व चिड़ावा से लेकर आए निशानों को पुजारी गोपालदास ने पूजा अर्चना कर बाबा को अर्पित किए।इस दौरान रमाकांत शर्मा,रामजीलाल जोशी,सन्तकुमार टेलर, रौनक गुप्ता,डॉ अमित चौधरी, देवकीनंदन कुमावत,गोकुलचंद सोनी,घीसाराम सेन,जलेसिंह बुगालिया,लक्ष्मीनारायण बुगालिया,मनीराम कुमावत,सुरेश पारीक,प्रमोद शर्मा, सुमित,विकास, सचिन,रवि,नितेश,प्रवीण आदि मौजूद रहे।कोरोना के चलते सभी को सेवा समिति की ओर से मास्क दिए गए।