संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
पेड़ की वजह से दीवार में आई दरार
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे वाले गेट के ऊपर एक बरगद का पेड़ खुलेआम मौत को निमंत्रण दे रहा है l छत पर लगे बरगद के पेड़ के कारण दीवार में मोटी मोटी दरार भी आ गई है अगर समय रहते अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा हो सकता है l
इनका कहना है....
शीघ्र ही बरगद के पेड़ को हटवा दिया जाएगा l व अस्पताल परिसर में रंग रोगन व मरम्मत का काम भी अति शीघ्र पूरा करवाया जाएगा l
डॉ अनिमेष गुप्ता
चिकित्सा प्रभारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरवाटी