अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव को लेकर दौसा में मतदाताओं से बारूपाल ने किया जन-संपर्क।
दौसा । अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव को लेकर मोहनलाल बारूपाल पैनल ने दौसा जिला में मतदाताओं से अपने पैनल को विजय बनाने का आशीर्वाद लिया। वहां पर मौजूद सभी लोगों ने उनको मत देने का आश्वासन दिया। और साथ ही बाबा साहब की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की मांग की।
बारूपाल ने सभी मतदाताओं को स्पष्ट किया कि अगर मैं अध्यक्ष पद पर विजय होता हूं तो आप सभी के सारे वादे पूरे करने का वादा करता हूं।
अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान जयपुर के चुनाव रविवार 13 नवंबर होने जा रहे हैं
पैनल में अध्यक्ष पद के लिए
मोहनलाल बारूपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ बनवारी लाल बैरवा, महामंत्री पोखरमल बामणिया, कोषाध्यक्ष डॉ. नवरतन गुसाईवाल सहित पैनल के उम्मीवारों का भव्य स्वागत सत्कार किया गया।
इस मोके पर राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष पूजा वर्मा एवम छात्र संगठनों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।