सभापति भाटी व पार्षद सोनी के बीच वार्ड के विकास कार्य को लेकर हुई तू तू में में

सभापति भाटी व पार्षद सोनी के बीच वार्ड के विकास कार्य को लेकर हुई तू तू में में -------
मामला बढ़ता देख बुलानी पड़ी पुलिस__


पाली

पाली नगर परिषद के भाजपा पार्षदों में आपसी कलह रुकने का नाम नहीं ले रहा हे। कुछ दिन पूर्व कलेक्ट्रेट के बाहर हुए विवाद को पुलिस ने शांत करवाया तो आज एक बार फिर भाजपा की महिला पार्षद व नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी में विवाद हो गया । और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों को समझाइश कर मामला शांत करवाया ।
बताया जा रहा है कि वार्ड 45 की भाजपा पार्षद खुशबू सोनी अपने वार्डवासियों के साथ नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी से मिलने नगर परिषद पहुंची और अपने वार्ड की समस्याओं के बारे में सभापति को बताया तो सभापति नाराज हो गई। और पार्षद व सभापति के बीच में तू तू मैं मैं हो गई ।दोनों के बीच विवाद के बाद में बड़ी संख्या में वार्ड के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने सभापति रेखा भाटी के खिलाफ हाय हाय के नारे भी लगाए , जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभापति चेम्बर से भिड़ को हटाते हुए मामले को शांत करवाया। वही सभापति के रवैए से नाराज भाजपा कार्यकर्ता विधायक ज्ञानचंद पारख के घर पहुंचे तथा विधायक से सभापति की शिकायत करने के साथ कहा कि अगर समय पर वार्ड में काम नहीं हुआ तो वार्ड वासियों के साथ नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठेंगे जिस पर विधायक ने नगरपरिषद आयुक्त से बात कर शीघ्र काम करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से भाजपा के ही पार्षदों में नगर परिषद के सभापति के खिलाफ असंतोष है और कई बार इनका विवाद सड़क पर भी आ चुका है।

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान