शहीद सुर्जन सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह ने की स्वेटर वितरित

-भोड़की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कि छात्र छात्राओं खिले चेहरे

उदयपुरवाटी l गुढ़ागौड़जी के पास भोडकी गांव में स्थित शाहिद सुर्जन सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भामाशाह भूतपूर्व तहसीलदार मंगतुराम ने विद्यालय की 80 छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित की l इस समारोह की विशिष्ट अतिथि विजय टेलर एवं अशोक बंसीवाल रहे l  कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य  ग्यारसी देवी ने की l मंच का संचालन डॉक्टर निर्मल सहारण ने किया l इस दौरान विद्यालय स्टाफ मुनेश कुमार, पवन कुमार, प्रकाश टेलर ,आयुष जांगिड़ ,  मोहिनी,  सीता देवी आदि ने सहयोग किया l प्रधानाचार्य  ग्यारसी देवी ने भामाशाह मगतु राम बंसीवाल के प्रयास की सराहना करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की l भामाशाह मंगतुराम बंशीवाल ने  बच्चों को अनुशासन में रहकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया l