उदयपुरवाटी में मोहर्रम पर निकला ताजियो का जुलूस निकाला और पारंपरिक करतब दिखाएं


सुमेर सिंह राव 

उदयपुरवाटी l
कस्बे में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम पर मस्जिद से ताजिया निकाले l कार्यक्रम के दौरान गोपीनाथ मंदिर के नजदीक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों व अधिकारियों को साफा पहना कर अभिनंदन किया गया l ताजियो का जुलूस जुम्मा मस्जिद से शुरू हुआ l जुलूस बिछात होते हुए शाम 5:00 बजे गोपीनाथ मंदिर के नजदीक पहुंचा l यहां खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाएं l कस्बे में ताजिये के जुलूस के दौरान गोपीनाथ जी मंदिर के निकट ताजिया कमेटी ने विधायक भगवान राम सैनी, थाना प्रभारी रामपाल मीणा, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा ,ताजियादार कुरडाराम चौपदार, एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ कच्छावा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद मारवाल आदि को साफा पहना कर सम्मानित किया गया संचालन अमित अली कच्छावा ने किया l
उदयपुरवाटी मोहर्रम कमेटी की और से विधायक भगवाना राम सैनी जी,नायाब तहसीलदार नीरज वर्मा,C.I.रामपाल मीणा, थानेदार जितेन्द्र सिंह,ताजियादार कुल्ड़ा चोपदार, पार्षद अब्दुल अजीज कछावा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, राजेन्द्र मारवाल, विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस अकरम मुग़ल युवा नेता, मुकेश बागड़ी,हनीफ कछावा,महेश सैनी,शिव प्रसाद चेचारा,शब्बीर, काज़ी नासीर हुसैन, अफलातून मुग़ल, नवाजुद्दीन नागौरी,लतीफ मुग़ल, मकसूद मुग़ल, पुष्कर जमादार, नगर पालिका कर्मचारी महेंद्र राव सहित साफ़ा पहनाकर सम्मान किया गया। जूलुस में काफी संख्या में बुढ़े,नोजवान और महिलाओं सहित ताजिया जुलूस में शामिल थे।